महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पशु व्यापारी से लूटपाट की। सरेराह लूट होते देख ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया।
जबकि उसके तीन साथी मौके से निकल भागे। पुलिस पकड़ में आए आरोपी से पूछताछ कर रही है। इमलिया वार्ड निवासी सुल्तान पशु व्यापारी है।
वह मंगलवार को बाइक से जा रहा था। शारदा नहर पटरी नूरपुर पुल के निकट झाड़ी में छिपकर बैठे तीन सशस्त्र लुटेरे बाइक करीब आते ही सड़क पर आ गए।
तीनों बदमाशों ने बाइक रुकते ही व्यवसायी की पिटाई शुरू कर दी और व्यापारी व्यवसायी के पास मौजूद 16 हजार 190 रुपये व मोबाइल लूट लिया। सरेराह लूट होते ही निकट गांव के ग्रामीण मदद को आ गए।
ग्रामीणों को बढ़ते देख दो बदमाश भाग निकले। जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।