फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा 112 क्विंटल गेहूं पकड़ा

Tue, 28 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज की कालाबाजारी की खबर मिलने पर एसडीएम सदर व खैराबाद पुलिस ने छापेमारी कर एक प्राइवेट गोदाम से 112 क्विंटल गेहूं पकड़ा।
विज्ञापन


टीम ने मौके से 85 सरकारी बोरे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कुछ मजदूरों को हिरासत में लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी भाग निकला। डीएम के आदेश से आपूर्ति विभाग ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

खैराबाद एसओ केके मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली, कि कुछ लोग कोटेदारों व सरकारी गोदाम से ट्रैक्टर ट्रॉली के सहारे कालाबाजारी कर अनाज ले जा रहे हैं।

एसडीएम व एसओ ने मिलकर कार्रवाई शुरू की तो खैराबाद इलाके के कनकारी के पास एक ट्रॉली में गेहूं जाते हुए पकड़ा गया। वाहन पर मौजूद लोगों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि यह गेहूं गुजरा गांव स्थित एक प्राइवेट गोदाम ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम व एसओ ने गुजरा पहुंच कर गोदाम पर छापा मारा तो वहां भी भारी मात्रा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सरकारी बोरों में भरा हुआ गेहूं बरामद हुआ।

टीम ने वहां काम कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि गोदाम अशोक यादव का है। वह शीलू के साथ मिलकर सरकारी अनाज की काजाबाजारी करता है।

डीएसओ अभय सिंह ने बताया कि डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मजदूरों से मालूम हुआ था कि यह काम गुजरा निवासी अशोक यादव अपने साथी शीलू के साथ मिलकर करता था।
विज्ञापन


गेहूं कहां से लाता था, इसकी जांच कराई जा रही है। मौके से 1200 क्विंटल गेहूं व 85 खाली सरकारी बोरे मिले हैं। अशोक यादव व शीलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें