फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने ठगी का आरोप

Thu, 09 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुपये - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली इलाके में तीन परिवारों ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने का आरोप लगाया है। परिवारों ने बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


 मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामकुंड निवासी नंदराम आदि ने बिसवां के ग्राम गोंदलामऊ निवासी शिवकुमार के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि शिवकुमार तीन माह पहले नंदराम के पुत्र सोनू, गांव के राम कुमार व मनीष को नौकरी दिलाने के बहाने हरीद्वार ले गया था।

वहां एक फैक्ट्री में तीनों को रखवाकर शिवकुमार चला आया। जब महीना पूरा हुआ तब युवकों ने तनख्वाह मांगी। इस पर फैक्ट्री स्वामी ने बताया कि शिवकुमार तीन लाख 30 हजार रुपये एडवांस ले गया है। अब फैक्ट्री स्वामी न तो युवकों को तनख्वाह दे रहा है और न ही घर आने दे रहा है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें