फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की फावड़े से गर्दन काट खुद दे दी जान

Fri, 27 Nov 2015 10:33 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना इलाके के कुर्सी गांव निवासी जयकरन प्रसाद (50) पुत्र मोलहे पत्नी यशोदा (45) व पांच बच्चों के साथ गांव के किनारे मकान बना कर रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे यशोदा गेहूं साफ कर रही थी और जयकरन प्रसाद घर से बोरी में गेहूं लाकर दे रहा था। इसी बीच पति-पत्नी में मामूली बात पर तकरार हो गई।
विज्ञापन


जिससे नाराज होकर जयकरन ने पास रखे फावड़े से पत्नी यशोदा पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। उसने पत्नी की गर्दन धड़ से काट कर अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में जयकरन ने चाकू से अपना गला रेत लिया। शोर शराबे की बात सुनकर उसके घर के लोग दौड़े और गांव के लोगों को बुलाया।

यशोदा की मौत देखकर लोग भयभीत हो गए। परिवारीजन फौरन जयकरन को उपचार के लिए सिधौली ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जयकरन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के भाई फूलचंद ने बताया कि जयकरन मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका सिधौली में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां से इलाज भी चल रहा था। वह अक्सर भड़क कर उल्टी सीधी बातें करने लगता था।

घटना के समय भी ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी खत्म कर लिया। घटना की खबर मिलते ही एसओ संदना संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें