फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद महिला को नहर में फेंका

Thu, 23 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो युवकों ने एक महिला से गैंगरेप करने के बाद उसे नहर मेें फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना क्षेत्र की एक महिला (25) बुधवार को नित्यक्रिया के लिए खेत गई थी। उसी दौरान गांव के रामू व छोटू पीछा करते हुए पहुंच गए।

वहां पर दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया और गैंगरेप किया। इसके बाद उसे महादेव अटरा के निकट ले गए। यहां पर जान से मारने की नीयत से उसे नहर में फेंक दिया।

हालांकि महिला किसी तरह से नहर से बाहर निकलने में सफल हो गई। जिसके बाद किसी तरह थाने पहुंची और आपबीती बताई।

महिला का कहना है कि उसे निकट गांव जुलाहन पुरवा के लोगों ने नहर से बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में गांव के ही रामू व छोटू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि महिला के बयान के मुताबिक साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं, लेकिन उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों को जुटाने व पारदर्शिता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राजेश कृष्ण, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें