फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक की मिली लाश

Thu, 19 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र के ककरघटा मजरा सोनारी गांव से लापता एक बालक का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पिता ने गांव के ही दो लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ व एसओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। संदना के ककरघटा मजरा सोनारी निवासी रियाज (10) पुत्र छोटक्के मंगलवार को गांव के बाहर बकरी चराने गया था लेकिन घर नहीं लौटा।

घरवालों ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस व परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच गुरुवार सुबह गांव के बाहर उसका शव पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। जिसके चलते पिता ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पिता ने शक के आधार पर गांव के ही मनोज, हरिनाम, राममनोहर, मुकेश, दीपक, धर्मेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पिता का कहना है कि इन लोगों से उसकी रंजिश है। इसी रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या कर दी गई। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें