फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

Tue, 01 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह क्षेत्र के अलादादपुर मोड़ के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे बाइकों पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

सिधौली कोतवाली क्षेत्र के बाड़ी निवासी आशिफ (18) पुत्र जलीस सुबह परीक्षा देने के लिए अटरिया इलाके के बासखेड़ा के लिए बाइक से निकला था। कोतवाली क्षेत्र में अलादादपुर मोड़ के पास बाड़ी निवासी सचिन (20) भी अपनी बाइक से अचानक सामने आ गया।
विज्ञापन


दोनों बाइकों की स्पीड काफी अधिक थी। जोर भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

लखनऊ ले जाते समय सचिन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं आशिफ का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें