फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रतिबंधित पशुओं समेत चार गौकश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने हरिहरपुर के पास बरामद गोवंश के अवशेष की घटना भी कबूली
विज्ञापन

तम्बौर (सीतापुर)। थाना इलाके में पांच दिन पहले बरामद गोवंश के अवशेष मामले में पुलिस व एलआईयू की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच प्रतिबंधित पशु भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों ने अवशेष बरामद होने वाली घटना अंजाम देने की बात कबूल की है। पूछताछ में उनके तीन अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं।

मालूम हो, कि थानाक्षेत्र के हरिहरपुर गांव के करीब झाड़ियों में बीते सोमवार को गोवंश के अवशेष बरामद किए गए थे। पुलिस ने अज्ञात गोकशों के विरुद्ध गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर सेतुही गांव के पास नदी के किनारे से चार गोकशों को धर दबोचा।
विज्ञापन


उनके पास से पांच प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए हैं। पकड़े गए गोकशों की पहचान पन्नू निवासी खैरीपट्टी थाना तंबौर, महफूज उर्फ मुल्ला व छोटे मियां उर्फ जलीस निवासीगण बारादरी थाना लहरपुर, मुन्ना निवासी आजादनगर थाना तंबौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में इन्होंने सोमवार को हरिहरपुर से बरामद गौवंश के अवशेष की घटना अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बताया कि उनके तीन अन्य साथी भी इस काम में शामिल थे। इंस्पेक्टर सियाराम वर्मा ने बताया कि चारों गोकशों को जेल भेज दिया गया है। बरामद प्रतिबंधित पशुओं को ग्रामीणों में वितरित कर दिया जाएगा। गोकशों के फरार तीनों साथियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें