फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जित प्रतिमा को नदी से बाहर निकालने से श्रद्घालु खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
विसर्जित प्रतिमाओं को नदी से बाहर निकालने पर श्रद्धालु खफा
विज्ञापन


सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में विसर्जित गणेश प्रतिमाओं को नदी से बाहर निकालकर फेंकने व क्षतिग्रस्त किए जाने से भड़के श्रद्धालुओं ने देर रात तक गोपालघाट पर जमकर हंगामा किया।

शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। नगर विधायक के हस्तक्षेप पर सभी लोग शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को शहर के पंडालों से जलूस निकाल कर सरायन नदी के गोपाल घाट पर प्रतिमाओं का किया था। गुरुवार की रात लोगों को पता चला कि किसी ने गणेश प्रतिमाओं को नदी से बाहर निकालकर फेंक दिया है।

खबर लगते ही सैकड़ों श्रद्धालु गोपालघाट पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने व खुलासा करने की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही सीओ योगेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद श्रद्धालु शांत हुए। शुक्रवार की सुबह तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ मुख्य बाजार में आ पहुंची।

यहां लोग रोष जताने लगा। यहां पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दबाव बनाने लगे। पुलिस कर्मी लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ने का प्रयास करने लगे।

पुलिस की इस हरकत से लोगों का गुस्सा और भड़क गया। देखते ही देखते शहर के तमाम लोग भी सड़क पर उतर आए। माहौल बिगड़ता देख नगर विधायक राकेश राठौर भी मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने पूर् मामले से विधायक को अवगत कराया। कहा कि घटना के 15 घंटे बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जब रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर पुलिस उनकी आवाज को दबा रही है।
विज्ञापन


उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि घटना की रिपोर्ट जरूर दर्ज होगी। इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। विधायक ने वहां मौजूद सीओ योगेंद्र सिंह से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शहर में शांति व्यवस्था कायम करने को कहा। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें