फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बिठाने के विवाद में प्राइवेट बस संचालक ने टैंपो चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए टैंपो चालकों ने बसों को रोककर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सांडा (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली इलाके में सवारियां बैठाने को लेकर एक टैंपो चालक का प्राइवेट बस संचालक से विवाद हो गया। बातचीत बढ़ने पर संचालक ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी खबर टैंपो चालकों को मिली तो गुस्साए टैंपो चालकों व समर्थकों ने सांडा कस्बे में बसों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर भी दी है।

मालूम हो कि बिसवां सकरन मतुआ तथा बिसवां खानपुर रोड पर एक प्राइवेट बस संचालक की कई बसें चल रही हैं। मंगलवार को सांडा-बिसवां मार्ग पर चलने वाले एक टैंपो चालक का प्राइवेट बस संचालक से सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर प्राइवेट बस चालक ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


साथी की पिटाई से टैंपो चालकों ने सांडा में प्राइवेट बसों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। टैंपो चालक लल्लू रस्तोगी का आरोप है कि अपनी गाड़ी में सवारियां बैठाने पर बस संचालक ने उनकी पिटाई की थी। टैंपो चालक गुड्डू, मुखिया, नाजिम, रियाज, सोनू व उनके समर्थकों का आरोप है कि बस संचालक आए दिन इसी तरीके से चालकों को परेशान और मारपीट किया करता है।
विज्ञापन


कहा कि इस रूट पर चलने वाली अधिकांश बसों के परमिट नहीं हैं पर वह अपनी दबंगई के चलते बसों का संचालन कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिसवां संजय कुमार पांडेय ने बताया कि टैंपो चालक की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें