फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा बारह लाख क्विंटल होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से 135 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी तौल, किसानों के खातों में पहुंचेगा रुपया
विज्ञापन

सीतापुर। गेहूं खरीद योजना में इस बार सवा बारह लाख क्विंटल गेहूं खरीद होगी। इसके लिए यहां पर 135 केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर सरकारी खरीद के लिए शासन ने बाकायदा रेट भी तय कर दिए हैं। दो अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद के लिए विभाग ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। जहां तैयारियां अधूरी हैं, वहां पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस बार सरकार ने गेहूं खरीद योजना में जिले में कुल 135 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें छह केंद्र जिला मुख्यालय की मंडी में बनाए गए हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीदने का मूल्य 1735 रुपये क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन


सबसे प्रमुख बात यह है कि इस बार क्रय केंद्र मंडी के प्राइवेट व्यापारियों से पहले ही पड़ जाएंगे। गेहूं लेकर मंडी पहुंचने वाले किसान का सबसे पहले सामना सरकारी क्रय केंद्रों से ही होगा। हर क्रय केंद्र पर नमीं मापक यंत्र मौजूद रहेगा।

किसान 12 प्रतिशत तक नमीं वाला गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेगा। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने से पहले किसान को अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। सबसे अच्छी बात तो यह है कि धान बेचने के दौरान जो किसान अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा चुके हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं है।

किसान को क्रय केंद्र पर खसरा, बैंक पासबुक व एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। वहीं किसानों को 10 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की उतराई व छनाई केंद्र प्रभारी को नकद देना होगा। भुगतान के दौरान किसान द्वारा दिया गया रुपया गेहूं की कीमत में जोड़कर किसान के खाते में भुगतान किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन को हर तहसील में खुलेगा काउंटर
जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। वे किसान 3 अप्रैल को अपने क्षेत्र में होने वाले तहसील दिवस में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। तहसील दिवस के अवसर पर प्रत्येक तहसील में रजिस्ट्रेशन के लिए एक काउंटर अलग से खोला जाएगा।

इससे किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने में बड़ी मदद मिलेगी। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को अपना फोटो, जोतबही, किसान बही, बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कांपी ले जाना अनिवार्य होगा।

दिक्कत होने पर यहां करें शिकायत
गेहूं बेचने के दौरान अगर किसान को किसी केंद्र पर कोई दिक्कत आ रही है। तब वह कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। यहां जिला मुख्यालय पर मौजूद कंट्रोल रूम का नंबर 05862-220837 है। जबकि किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। इन नंबरों पर शिकायत दर्ज होते ही जिम्मेदार अधिकारी किसान की समस्या का निदान करेंगे।
विज्ञापन


तैयारियां पूरी
गेहूं खरीद को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 2 अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद चलेगी। इस खरीद में कोई धांधली न होने पाए, इसको लेकर जिम्मेदार अधिकार क्रय केंद्रों पर नजर रखेंगे।
-अनुपम निगम, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें