फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

परिवारीजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक विवाहिता का शव शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में गांव के बाहर बाग मेें फंदे से लटका मिला। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लहरपुर के ग्राम अकैचनपुर टप्पा गांव निवासी अलका (25) पत्नी श्यामू का शव शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। बताते हैं कि अलका की पांच साल पूर्व शादी हुई थी। सूचना पाकर सकरन इलाके के जमलापुर गांव से मृतका के पिता जगदीश भी पहुंच गए थे। जगदीश का आरोप है कि उसकी पुत्री से 50 हजार की नकदी, जेवर की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण अलका की ससुराल वालों ने उसे मारकर आम के पेड़ से फांसी पर लटका दिया गया। उसने पुत्री के पति श्यामू, देवर रामू, सास रामबेटी एवं परिवार के ही सतीश की पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें