फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से महिला की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। शहर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। वह घरेलू काम निपटा रही थी, इसी बीच सांप ने उसे डस लिया था। परिवार के सदस्य उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

मोहल्ला बिजवार निवासी सुरेश कुमार की पत्नी रेशमा देवी (28) कमरे में काम निपटा रही थीं। इसी बीच उसे एक सांप डस लिया। सांप काटने के बाद परिवार झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय बीतने पर जहर अपना असर दिखाता गया। नतीजा उसकी हालत गंभीर होती चली गई। काफी देर तक झाड़फूंक कराने के बाद परिवार के सदस्य रेशमा को बेहाल हालत में लेकर जिला अस्पताल भागे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें