फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में एक की मौत एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना इलाके में दो बाइक सवारों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


स्थानीय थानाक्षेत्र के अंगदपुर गांव मे रहने वाले अशरफ और सुन्दरलाल मंगलवार को बाइक से सीतापुर आ रहे थे। मुसहा गांव के पास कार सवार कुछ लोगों ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवारों के गिरते ही कार सवारों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

चीख पुकार सुनकर राहगीरों को आता देख हमलावर भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सुंदरलाल (35) पुत्र चन्द्रभाल की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें