फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइड पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने पर युवक पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। फेसबुक पर तमंचे के साथ युवक को अपनी फोटो अपलोड करना महंगा पड़ गया। एसपी ने उसकी वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पिसावां पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बाद में गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।

फेसबुक पर एक युवक ने तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। कुछ लोगों ने यह फोटो वाट्सअप ग्रुप में वायरल कर दी। इस फोटो के वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी प्रभाकर चौधरी ने वायरल फोटो की जांच कराई तो युवक की पहचान सूरज निवासी बरगांवा थाना पिसावां के रूप में हुई।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी ने पिसावां एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बुधवार की सुबह बरगावां स्थित सूरज के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरज ने फेसबुक पर अपनी फोटो खुद अपलोड करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि तमंचा उसे पड़ा मिला था।
विज्ञापन


जिस आईडी पर फोटो अपलोड की गई वह फेक थी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि सूरज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें