फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों ने सीने पर दागी गोली, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार रात को पुरानी रंजिश में दबंगों ने खेत जा रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के रिछौना में रहने वाला रमेश (40) पुत्र सीतारात गुरुवार की देर रात भतीजे रामकिशन के साथ धान की फसल देखने खेत जा रहा था। रामकिशन के मुताबिक रास्ते में गांव के ही लाखन, धीरज, चंदन व नरेश पहले से घात लगाए बैठे थे। अचानक उन लोगों ने घेर लिया और तमंचे से रमेश पर गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली रमेश के सीने में लगी। गोली लगते ही रमेश गिर पड़ा। इस बीच मौका पाकर रामकिशन वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रमेश को सीएचसी में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं। आए दिन किसी न किसी को परेशान करना उनकी आदत है। काफी समय पहले उनकी दबंगई की शिकायत मृतक ने पुलिस से की थी।
विज्ञापन


इस वजह से उक्त दबंग उससे नाराज रहते थे। मृतक के भतीजे रामकिशन द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें