फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि युवक का भाई जख्मी हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को ट्रक समेत कब्जे में ले लिया। हादसे में जख्मी हुए युवक का इलाज तंबौर सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला शीर्ष उत्तरी निवासी महमूद आलम (20) बुधवार को अपने भाई महफूज आलम (35) के साथ बाइक से कस्बा लहरपुर गया था। वहां काम निपटाने के बाद दोनों भाई दोपहर के वक्त घर के लिए चल दिए। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर बेहटा सुमली के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोग घायलों को लेकर तंबौर सीएचसी भागे। रास्ते में महमूद आलम की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महफूज आलम को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें