फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। मायका पक्ष ने विवाहिता के पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।

रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम कजना भवानीपुर निवासी सुनीत शुक्ला की पत्नी कल्पना शुक्ला (22) खेतों की तरफ गई थी। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसे तलाशने लगे। इसी बीच एक खेत में लगे पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। सूचना पाते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। खैराबाद के ग्राम अकबरपुर निवासी सरना देवी ने पुलिस को बताया कि उसने गत 9 मई 2017 को उसने अपनी पुत्री कल्पना का विवाह सुनीत शुक्ला के साथ किया था।

इसमें हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की चीजों की मांग करने लगा। इनको पूरा कर पाने में मायके पक्ष ने असमर्थता जता दी। आरोप है कि मांगें पूरी होते न देख ससुराल पक्ष ने कल्पना का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया। थानाध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि मायका पक्ष ने कल्पना के पति सुनीत शुक्ला समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें