फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा कोटे का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ा कोटे का राशन
विज्ञापन

डनलप पर लादकर ले जा रहे थे 18 बोरी गेहूं
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने शनिवार शाम डनलप पर लादकर ले जाया जा रहा सरकारी राशन पकड़ा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम बगस्ती में ग्रामीणों ने शनिवार शाम एक डनलप पर लदा गेहूं पकड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह राशन गांव के कोटे का है। जिसको कोटेदार जगजीवन खुद ही डनलप पर लादकर बेचने जा रहा था। ग्रामीणों पुलिस व एसडीएम को इस संबंध में सूचना दी। मौके पर जब पुलिस व पूर्ति विभाग के अधिकारी पहुंचे, तब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार इस राशन को कालाबाजारी के लिए लेकर जा रहा था। जब गांव के लोगों ने हंगामा किया, तब वह डनलप छोड़कर भाग गया। इस संबंध में एसडीएम महमूदाबाद अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से 18 बोरी गेहूं मिला है, इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में कोटेदार के दोषी पाए जाने पर, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राशन को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें