फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन पेड़ से टकराया, दो जख्मी
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। खुरवलिया-रेउसा मार्ग पर एक जीप पेड़ से टकराने के बाद खंती में पलट गई। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी तंबौर पहुंचाया गया, जहां पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

तंबौर के किराना व्यापारी सज्जन गौरी की मौत हो गई थी। उन्हीं के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ निवासी मोहम्मद सुहेल (45) पुत्र राहत अली, नजमी (35) पुत्र यासीन व अन्य महिलाएं जीप से तंबौर जा रही थी। रेउसा-तंबौर मार्ग पर खुरवालिया के निकट अचानक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में मोहम्मद सुहेल, नजीम घायल हो गए। जबकि महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सभी घायलों को सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें