फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय ड्रम में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते समय ड्रम में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन

जोलाहनपुरवा गांव का मामला
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के जोलाहनपुरवा गांव निवासी एक बालक मंगलवार को सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। तभी वह पानी से भरे ड्रम में झांकते समय गिरकर डूब गया। काफी देर बाद घर वालों को पता चला। बच्चे का शव ड्रम में देखकर कोहराम मच गया। जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के जोलाहनपुरवा गांव निवासी वाजिद अली का ढाई वर्षीय पुत्र मुन्ना सुबह घर के आंगन में सुबह खेल रहा था। परिवार के लोग अन्य कार्यों में व्यस्त थे। खेलते समय मासूम शौचालय के निकट स्थित ड्रम के पास पहुंच गया। झांकते समय वह औंधे मुंह उसी में गिर गया और डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक मुन्ना को आसपास न देख परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की तो वह ड्रम में मृत हालत में मिला। इससे कोहराम मच गया। परिवारीजन बिलख उठे। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। पंचनामा के बाद शव को दफना दिया गया है। वाजिद अली का कहना है कि काम की व्यस्तता के चलते ध्यान न दे पाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें