फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चलीं लाठियां, चार लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, चार जख्मी
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर के सुरुखूपरवा गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुरुखूपुरवा निवासी मोहन प्रसाद की भूमि पर पड़ोसी जहांगीर ने कब्जा कर रखा है। मंगलवार शाम मोहन के घर के बाहर बकरियां बंधी थीं। बकरियों को जहांगीर के भतीजे जाबिर ने ईंट मार दिया। इसको लेकर मोहन की पत्नी ने आपत्ति जताई जिस पर जाबिर के घरवाले लाठी-डंडों से लैस होकर मीरा (40) पत्नी मोहन पिटाई शुरू कर दी। बचाव करने आए तिलकराम (30) मोहन, पुष्पा (40) पत्नी संबारी , मोहन (45) पुत्र नत्था को पीटा। इसके बाद सभी घायल सदरपुर थाने पहुंचे और घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें