फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग डालने पर भड़के समुदाय विशेष के लोग, किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में दोनों पक्षों के 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में होली पर्व पर महज रंग डालने की बात को लेकर एक समुदाय विशेष के लोग भड़क गए। जिन्होंने पहले रंग खेल रहे दो भाईयों को जमकर पीटा और बाद मेें पथराव किया, जवाब में दूसरे समुदाय के लोगों ने भी पत्थरबाजी की। एसपी व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला में बच्चे रंग खेल रहे थे। इसी बीच मोहल्ले में स्थित धार्मिक स्थल में जा रहे दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर रंग पड़ गया। इस बात पर वह भड़क गया। आरोप लगाने लगा कि उसके ऊपर जानबूझकर रंग डाला गया है।
विज्ञापन


इसी बीच यह खबर धार्मिक स्थल के अंदर मौजूद लोगों तक पहुंच गई। इस पर समुदाय विशेष के लोग बाहर आ गए और उन्होंने वहां पर रंग खेल रहे मोहल्ले के ही धर्मेंद्र व जितेंद्र तथा एक रिक्शा चालक को जमकर पीटा। पिटाई की खबर जैसे ही फैली क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।

विवाद इस कदर बढ़ा कि वहां पर पथराव होने लगा। सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी, एडीएम विनय पाठक, एसडीएम अतुल श्रीवास्तव, सीओ तौकीर अहमद, प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह कई थानों के पुलिस बल व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्थिति को संभाल लिया गया है। इस मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें 15 लोग नामजद हैं। मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें