वाहनों की टक्कर में मासूम कांवरिये की मौत
गोला जल चढ़ाने जा रहे थे
रेउसा (सीतापुर)। गोला जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों के दो वाहनों की खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में टक्कर हो गई। जिसमें रेउसा क्षेत्र के एक बालक की मौत हो गई।
बताते हैं कि रेउसा के बोहरा मजरा पुरैनी गांव से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लोग कांवर लेकर लखीमपुर खीरी के गोला जा रहे थे। जब ये लोग खीरी जिले के फरदहन थाना क्षेत्र में पहुंचे, तभी दोनों ट्रॉलियों में टक्कर हो गई, जिससे रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरा मजरा पुरैनी निवासी बराती के बेटे विशाल (12) की मौत हो गई। उधर, बच्चे की मौत
..फोटो..
ट्रॉली पलटी, चार कांवरिया जख्मी
चहलारी घाट पर जल भरने जा रहे थे
सीएचसी रेउसा में भर्ती
थानगांव (सीतापुर)। चहलारी घाट पर जल भरने जा रहे कांवरियों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी रेउसा भेजा गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
सदरपुर के अल्लीपुर गांव से लोग जल भरने के लिए रविवार को चहलारी घाट जा रहे थे। जब ये लोग रेउसा इलाके में रसूलपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गांव निवासी जसवाल (12), पंकज (12) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन लोगों को सीएचसी रेउसा भेजा गया। इसके अलावा यहीं के रामखेलावन व कुलदीप को मामूली चोटें आई हैं। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।