फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में 50 घरों की खुशियां राख

Wed, 12 Apr 2017 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
रामपुर मथुरा के दैमलपुर गांव में लगी आग में 50 मकान राख हो गए। लपटों में चार मवेशी, 40 मुर्गियां भी जल मरीं। आग से बचने के लिए छत से कूदी एक महिला भी जख्मी हो गई।
विज्ञापन


हादसे में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। खबर पाकर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों ने मदद से किसी तरह लपटों पर काबू पाया। खबर पाकर जिम्मेदार अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। 

रामपुर मथुरा इलाके के दैमलपुर गांव निवासी ब्रजमोहन के घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे की चिन्गारी से आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते, लपटें बेकाबू हो गईं।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने गांव के रामसेवक, किशोरी, मौजीलाल, कनौजी, छोटे, शत्रोहन, धनीराम, विनोद, प्रेम, देशराज व ब्रजमोहन सहित करीब 50 घरों में आग लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। साथ ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।

दमकल टीम व ग्रामीणों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं लपटों में फंसी गांव की ही चमेली पत्नी बाबूराम छत से कूद गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे सीएचसी महमूदाबाद भेजा गया।

हादसे में सियाराम व गोपीचंद की दो-दो बकरियां जल मरीं। वहीं राजाराम, नकछेद, नरेश की करीब 40 मुर्गिंयां भी ढेर हो गईं। आग लगने से गांव के करीब 50 मकान जलकर नष्ट हो गए। लगभग 50 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी होने पर तहसीलदार, कानूनगो रामखेलावन वर्मा, लेखपाल पंकज शुक्ला, एसओ चंद्रभाल यादव, प्रधान रामनरेश अवस्थी ने मौके पर पहुं कर जांच पड़ताल की और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें