फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश बदमाश

Wed, 12 Apr 2017 11:09 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
बदमाशों का सुराग लगाने में लगी पुल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदन नगर इलाके में दिन दहाड़े बाइक सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में लूट का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने परिवारीजनों को कमरे में बंधक बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर गृह स्वामी के पुत्र के सिर पर प्रहार करके घायल कर दिया, जबकि पुत्री तत्परता से घर के पिछले दरवाजे से गड्ढे में कूद गई और उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिवारीजनों के शोरशराबे के बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।
चंदन नगर निवासी सत्यप्रकाश के घर अपराह्न करीब डेढ़ बजे बाइक से पहुंचे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने उनके पुत्र सुधीर को हथियारों से कवर करके कमरे में ले जाने लगे। इसी बीच उनकी पुत्री ममता को भी बदमाश कमरे में धकेलने लगे।
विज्ञापन


तब ही एक बदमाश का पैर फर्श पर पड़ी चाय से फिसल गया। इसी बीच मौका पाकर ममता पिछले दरवाजे से बाहर कूद गई। हालांकि ममता के छलांग लगाने से उसका पैर की हड्डी टूट गई। जब ममता ने शोरशराबा शुरू कर दिया तब ही घर के अंदर सुधीर ने भी बदमाशों का विरोध किया। बदमाशों ने उसके ऊपर हथियारों की बट से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मकान में दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदारों ने भी शोरशराबा शुरू कर दिया जिससे बदमाश वापस भाग लिए।

भागते समय एक बदमाश का सिर मकान के दरवाजे से टकरा गया और उसके भी खून बहने लगा। बदमाशों के भाग जाने के बाद पुलिस ने यूपी100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सुधीर और ममता को अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज किया गया। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव, सीओ शैलेंद्र लाल, इंस्पेक्टर पदम सिंह पुलिसबल सहित मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि बदमाश उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट करना चाह रहे थे, लेकिन शोरशराबा मचने के बाद भाग गए।



डीजीपी ने चंदननगर की घटना को लिया गंभीरता से

नगर में दिन दहाड़े एक घर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों के लूट की नाकाम प्रयास की वारदात को डीजीपी ने काफी गंभीरता से लिया। जिले के पुलिस अधिकारियों के पास डीजीपी का फोन आते ही हड़कंप मच गया। आईजी जोन आगरा ने सीधे पीड़ित से फोन पर वार्ता की उसके डीआईजी अलीगढ़ ने सायं को पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया और पुलिस को मामले के खुलासे की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन



अपराह्न के समय चंदन नगर में सत्यप्रकाश के घर पर बदमाशों ने धावा बोला था। इस मामले की सूचना जैसे ही डीजीपी को लखनऊ में समाचार माध्यमों से वारदात की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल ही जिले के पुलिस अफसरों से सीधे फोन पर घटना की जानकारी ली। इसके बाद आईजीजोन आगरा ने जिले के प्रभारी एएसपी हरेंद्र यादव से फोन पर वार्ता करके मामले की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद एएसपी को पीड़ित सुधीर कुमार से बात कराने को कहा। एएसपी ने आईजी जोन से सुधीर की वार्ता कराई। आईजी ने भी पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए। डीआईजी अलीगढ़ आरपीएस यादव भी सायं के समय यहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सक्रिय रहे। जहां तहां पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें