फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर फूफा व भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को खेत में सिंचाई के बाद दोनों थककर सो गए थे ट्रैक पर
विज्ञापन

रामकोट (सीतापुर)। थाना इलाके में रविवार की देर रात ट्रेन से कटकर फूफा व भतीजे की मौत हो गई। खेत में सिंचाई के दौरान रेल पटरी पर चारपाई डालकर सो जाने से हादसा होना बताया जा रहा है। सुबह घर वालों को खबर मिली तो पुलिस को सूचना दिए बगैर उन्होंने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

थाना क्षेत्र इलाके के खपूरा निवासी राजेंद्र (30) अपनी ससुराल दामोदरपुर आया था। रविवार की रात राजेंद्र अपने साले के लड़के मोनू (16) पुत्र राम किशोर के साथ खेत की सिंचाई कर रहा था। खेत के पड़ोस से रेल ट्रैक निकला है। रात को वे लोग थककर रेल ट्रैक पर चारपाई डालकर लेट गए।
विज्ञापन


उनकी आंख लगने से उन्हें ट्रेन आने का आभास नहीं हो सका। नतीजतन, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर दोनों के शव पड़े देखे। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। इसके बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे और ट्रैक पर चारपाई व शव उठा ले गए।
विज्ञापन


पुलिस को घटना की सूचना देने के बजाय आननफानन परिवारीजन उनके अंतिम संस्कार में जुट गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवारीजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें