फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से आहत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। शादी टूटने से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। हादसे की खबर पाकर पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के मोहल्ला दायरा निवासी पंकज सक्सेना की बेटी ऋचा की शादी सीतापुर के कजियारा निवासी अमन सक्सेना से तय हुई थी। वरीक्षा व गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी। बताते हैं कि, इस बीच वर पक्ष ने वधू पक्ष की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया।

दरअसल, ऋचा के पिता पंकज सक्सेना पेशे से फोटोग्राफर हैं और उनकी आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं है। किसी तरह परिवार का गुजारा हो रहा है। शादी टूटने से ऋचा को मानसिक रूप से इस कदर आघात लगा कि वह गुमसुम रहने लगी। रविवार को करीब 11 बजे उसने घर के कमरे में छत के कुंडे में रस्सी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


ऋचा के पिता की सूचना पर तहसीलदार गिरीश झा, नायाब तहसीलदार बालेंदु भूषण, कस्बा इंचार्ज सतीश यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कमरे से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें