फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंपो पलटने से एक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में महोली-हरगांव मार्ग पर कपूरपुर गांव के पास रविवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर टेंपो पलट गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में आसपास के नागरिकों व पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के हुमायूंपुर के रहने वाले विमल, बिरिजा, रामगोपाल व पल्लू आदि टेंपो से महोली कोतवाली क्षेत्र के गुलरिका गांव अपनी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रविवार की दोपहर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के महोली-हरगांव मार्ग पर कपूरपुर गांव के पास एक साइकिल सवार अचानक टेंपो के सामने आ गया।

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार बिरिजा (60) पुत्र अयोध्या की मौके पर मौत हो गई। जबकि विमल, रामगोपाल व पल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों व पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें