फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सशस्त्र बदमाशों ने एक बाइक सवार की पिटाई कर लूटपाट की है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


रामकोट थाना क्षेत्र के परसेहरा निवासी संजय शर्मा एक निजी संस्था में काम करता है। उसकी उनकी पत्नी विमला शर्मा महिला अस्पताल सीतापुर में वार्ड आया हैं। पत्नी विमला की ड्यूटी शाम आठ बजे से थी।

संजय पत्नी को अस्पताल छोड़कर बाइक से घर के लिए चल दिया। रास्ते में मधवापुर रामकोट मार्ग से जैसे ही परसेहरा की ओर मुड़ा दो मोटर साइकिल पर सवार पांच लोगों ने उनको रोक लिया। सभी के पास असलहे थे।
विज्ञापन


लुटेरों ने संजय से 5500 की नकदी, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, पर्स में रखे पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड व मोटरसाइकिल की चाबी छीन लिए। विरोध करने पर असलहे के बट से पिटाई भी की।

इससे संजय घायल हो गया। संजय ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें