फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन स्थल पर फायरिंग व लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन स्थल पर फायरिंग व लूट का आरोप
विज्ञापन


थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात खनन स्थल पर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग व लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंघौड़ा निवासी संजय सिंह ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शमशेर, मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी विजय शुक्ल, कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा निवासी अनिल, महावर पुरवा निवासी विजय समेत 12 लोगों के खिलाफ थानगांव थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि, संजय सिंह के चाचा कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी अनुज कुमार सिंह के नाम थानगांव क्षेत्र के बसुदहा में बालू खनन का पट्टा है।

आरोप है कि शुक्रवार रात शमशेर पक्ष के तमाम लोग कई वाहनों से बसुदहा खनन वाले स्थान पर पहुंचे। उस दौरान संजय सिंह अपने कई साथियों के साथ खनन का काम देख रहा था।

आरोप है कि शमशेर पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। इससे संजय सिंह व उनके साथी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच शमशेर पक्ष ने 10 लाख 32 हजार 700 रुपये कैश, एक रायफल व मोबाइल फोन लूट लिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


आरोप है कि 10 से 11 ऐसे लोग थे, जिन्हें संजय सिंह पहचान नहीं सके, वह बाइकों पर सवार थे। थानाध्यक्ष जयती प्रसाद गंगवार ने बताया कि, संजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें