फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। मिश्रिख में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। वह अपने मामा के घर आया था। सुबह जब टहलने निकला, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। संदना थाना क्षेत्र के लोकनापुर निवासी चेतराम (50) अपने मामा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के लकड़ियामऊ निवासी राजाराम के घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह पैदल ही टहलने निकल पड़ा। इसी बीच सीतापुर हरदोई मार्ग पर लकड़ियामऊ के निकट किसी अज्ञात वाहन ने चेतराम को टक्कर मार दी।

इससे चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्य घायल चेतराम को लेकर मिश्रिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे। रास्ते में चेतराम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें