युवक को लगी गोली, गंभीर
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। रामकोट में मंगलवार सुबह एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारीजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
रामकोट के नेरी कलां निवासी शिवम मंगलवार सुबह गांव के बाहर निकला था। इसी बीच उसके संदिग्ध हालात में कमर में गोली लग गई। गोली से जख्मी होने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर परिवारीजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी। एसओ राजेंद्र शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। परिवार के लोगों ने स्वयं कोई सूचना नहीं दी और न ही तहरीर दी है। दूसरे लोगों से जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।