फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा
विज्ञापन


सीतापुर। द्वितीय वाहिनी पीएसी में तैनात एक सिपाही ने शनिवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। परेशान अन्य सिपाहियों ने इसकी सूचना कमांडेंट को दी। जिसके बाद कमांडेंट ने सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन


द्वितीय वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार दीक्षित ने शनिवार को जमकर शराब पी। जिसके बाद उसने वाहिनी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

साथी सिपाहियों ने उसे समझाना चाहा, लेकिन वह साथियों से भी उलझ गया। हंगामा बढ़ते देख सिपाहियों ने इसकी सूचना कमांडेंट अजय शंकर राय को दी।

इस पर कमांडेंट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए डॉक्टरी परीक्षण के भी निर्देश दिए। कमांडेंट के निर्देश के बाद वाहिनी के अधिकारियों ने सिपाही को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टरी परीक्षण के बाद सिपाही को वाहिनी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें