फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जा रही बस मकान में घुसी, 26 जख्मी

Tue, 06 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी से लखनऊ जा रही बस सोमवार देर रात शहर के चुंगी चौकी के पास अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 26 लोग जख्मी हो गए। इनमें से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे में मकान मालिक का ऑटो रिक्शा समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। हादसे के शिकार लोग मैगलगंज से लखनऊ में डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 

शहर कोतवाली इलाके के चुंगी चौकी के पास दयाशंकर शुक्ला के मकान में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बस जा घुसी। हादसे में दयाशंकर के मकान के सामने खड़ा ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। टिन शेड भी टूट गया। हादसे में बस में सवार 26 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इनमें से मैगलगंज इलाके के भीखमपुरवा निवासी रवींद्र कुमार, पिपरा निवासी ग्रीशचंद्र, संजीव, प्रहलाद, राजबहादुर व बबलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को हल्की चोटें आईं थी, जिसकी वजह से ये सभी दूसरे वाहन से अपने घर को रवाना हो गए।

बताते हैं कि राजेश गौतम अपने समर्थकों को लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज से लेकर जा रहे थे, तभी सीतापुर शहर में हादसा हो गया। उधर, हादसे की खबर पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें