फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव/रेउसा (सीतापुर)। रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी पहुंचा गया, जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार मरखापुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

रामपुर मथुरा इलाके के तेरवा मनिकापुर गांव निवासी रामसिंह (23) पुत्र मुन्नालाल गांव के ही कल्लू (22) पुत्र भगौती थानगांव इलाके के जगदीशपुर में रिश्तेदारी को गए।
विज्ञापन


वहां से देर रात दोनों रेउसा इलाके के मरखापुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। जब दोनों देर रात बाइक से रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की इनकी बाइक में साइड लग गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इनको सीएचसी रेउसा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रामसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। कल्लू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें