फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में गला घोंटकर ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने गांव के ही चार लोगों पर दर्ज कराया हत्या व एससी-एसटी का केस
विज्ञापन

मानपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में रंजिश के चलते हमलावरों ने गला घोंटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने चार लोगों पर हत्या व एससी-एसटी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने शुक्रवार को घटनास्थल का मुआयना करते हुए मातहतों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय थानाक्षेत्र के मारू छी गांव में रहने वाले गंगाराम (45) पुत्र इंदल का लड़का किसी मामले में जेल में निरुद्ध है। गुरुवार को गंगाराम अपनी पत्नी गंगारानी और मां के साथ जिला कारागार अपने लड़के से मिलने गया था। वहां से बिसवां तक वह लोग बस से पहुंचे, फिर पैदल गांव की ओर चल दिए।
विज्ञापन


गंगारानी के मुताबिक, गांव के करीब गन्ने के खेत के पास अंधेरे में घात लगाए बैठे सुरेश, राजेश जानकी व वेद प्रकाश ने उन्हें दबोच लिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उक्त लोग गंगाराम को पीटने लगे। पिटाई के बाद गंगाराम का गला घोंटकर मार डाला और भाग गए। आरोप है, कि उक्त सभी लोग गंगाराम से रंजिश मानते थे। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी गंगारानी की ओर से उक्त चारों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष एजाज अहमद खान ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, शुक्रवार को एसपी एलआर कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर एसओ को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें