11 से 23 दिसंबर को राजा कॉलेज मैदान में होगा शुभारंभ
सीतापुर। सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव जिले की प्रतिभाओं को न सिर्फ निखारेगा, बल्कि उन्हें एक मंच भी देगा। शहर के राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज के मैदान पर यह महोत्सव 11 दिसंबर से शुरू होगा और 23 दिसंबर तक चलेगा।
राष्ट्रीय आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में नृत्य, गायन, किड्स शो, मिस्टर एवं मिस सीतापुर, कवि सम्मेलन, कव्वाली स्पेशल शो के साथ कई अन्य कार्यक्रम होगे।
तेरह दिनी सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव 2018 का उद्देश्य जिले के बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं आगे बढ़ाना देना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में जनता के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं होगा। केवल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुल्क लगेगा।
समाजसेवी व रंगमंच से जुड़े गोपाल टंडन ने कहा कि जिले के तमाम कलाकारों ने जिले का नाम रोशन किया है। लेकिन खेद का विषय है कि जिले में उनके हुनर को किसी प्रकार का मंच नहीं मिल पा रहा है।
जबकि जो मंच रहे भी उनका अस्तित्व कहीं न कहीं खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के कलाकारों को महोत्सव के माध्यम से एक मंच प्राप्त होगा। जिससे वे अपने हुनर व संस्कृति को सबके समक्ष रख सकेंगे।