फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर खेत में लगे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से उसका शव लटकता पाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाक्षेत्र के फतुहापुर डेहुवा में रहने वाले राकेश मिश्रा का पड़ोस के गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते कुछ दिनों से दोनों के संबंधों में खटास आ गई थी। जिसके चलते आए दिन छोटी-छोटी बातों पर तकरार हुआ करती थी। बीती 26 सितंबर को दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस राकेश को अपने साथ थाने ले गई, जहां प्रेमिका द्वारा अपने साथ गंधर्व विवाह किए जाने का दबाव बनाते हुए एक प्रार्थना पत्र थाने में दिया। कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा दोनों के बीच यह कहकर सुलह समझौता करा दिया कि पितृपक्ष के बाद नवरात्रि के दिनों में तुम दोनों लोगों की शादी करा दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद 28 सितंबर की भोर गांव के उत्तर खेत में लगे बबूल के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी में राकेश का शव लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई संतोष की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें