फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने बस यात्री को बेहोश कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर-कंडक्टर ने यात्री को हाईवे के किनारे उतारा
विज्ञापन

सीतापुर। रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। बस चालक व परिचालक ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए उसे शहर कोतवाली में क्षेत्र में हाईवे के किनारे उतार दिया और चलते बने।

इत्तफाक से यात्री के गांव का युवक वहां पहुंच गया। जिसने बेहोश पड़े यात्री को पहचान कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर उसे होश में लाने का प्रयास कर रहे हैं। कमलापुर थाना क्षेत्र के सिकलनियापुर निवासी अखिलेश कुमार (25) मजदूर है। इनदिनों वह दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार रात वह रोडवेज की एक बस में सवार होकर दिल्ली से घर के लिए चल दिया। बताते हैं कि बस में पहले से जहरखुरान मौजूद थे। जिन्होंने बातचीत कर अखिलेश से करीबी बढ़ाई और इसी बीच उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।

उसके बेहोश होते ही जहरखुरान उसके पास मौजूद मोबाइल फोन, बैग, 12 हजार की नकदी आदि सामान लूटकर निकल भागे। इधर, बस जब शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजवार के पास से गुजर रही थी। तभी चालक व परिचालक की नजर बस में बेहोश पड़े यात्री पर पड़ी।
विज्ञापन


दोनों ने बेहोश यात्री को हाईवे के किनारे उतार दिया और बस लेकर चलते बने। बुधवार को युवक के गांव के ही मोहम्मद साबान उधर से गुजरा तो उसने युवक को हाईवे के किनारे पड़ा देखा। इस पर युवक ने बेहोश पड़े यात्री को गांव पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक अखिलेश को पूरी तरह से होश नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें