फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनी से छेड़छाड़, विरोध पर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक तरफ प्यार में दीवाना एक युवक बुधवार को जिला अस्पताल पहुंच गया। यहां पर उसने एक ट्रेनी नर्स से प्यार का इजहार करते हुए छेड़छाड़ की। इत्तेफाक से नर्स का परिवार अस्पताल में ही मौजूद था। जिसको देखते ही युवक मौके से भाग गया। पीड़ित पक्ष ने युवक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


हरगांव थाना क्षेत्र की निवासी एक छात्रा इन दिनों जिला अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग ले रही है। इसी बीच पुराना सीतापुर मोहल्ला कजियारा निवासी एक युवक वहां पहुंच गया। वह ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ करते हुए प्यार का इजहार करने लगा। इसी बीच छात्रा के परिवारीजन वहां पहुंच गए। छात्रा से छेड़छाड़ होते देख परिवार के सदस्यों ने युवक को दौड़ा लिया।

इस पर युवक छात्रा को अपहरण व जान से मार देने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने मोहल्ला कजियारा निवासी युवक के खिलाफ शहर कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें