फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सरेआम बाइक सवार को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल युवक की हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को सरेआम बीच सड़क पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी। इसके बाद हवा में फायर करते हुए हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रामकोट थाना क्षेत्र के मिश्रा खेड़ा निवासी शत्रोहन (18) गुरुवार को अपने दोस्त गांव के ही इरफान के साथ बाइक से खैराबाद आया था।
विज्ञापन


यहां पर बीसीएम हॉस्पिटल के पास इरफान को बाइक से उतारने के बाद शत्रोहन वापस घर के लिए चल दिया। इसी बीच बीसीएम हॉस्पिटल मार्ग पर कर्बला पुरवा मोड़ के पास बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया।

इससे पहले कि शत्रोहन कुछ समझ पाता, बाइक सवार हमलावरों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। फायर होते ही वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच हमलावर हवा में फायर करते हुए भाग गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के संबंध घायल के चचेरे भाई राजेश ने गांव के ही असलम, रसूल व रहमत के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते तीनों ने जान से मारने की नीयत से शत्रोहन पर फायर किया है। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि राजेश ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घायल लगाता रहा गुहार, करीब नहीं पहुंचा कोई
शत्रोहन खैराबाद क्षेत्र में हमलावरों ने सरेराह गोली मार दी। बावजूद इसके उस तरफ से गुजरने वाले किसी शख्स ने उसकी मदद करना मुनासिब नहीं समझा। गोली लगने के बाद शत्रोहन मदद की गुहार लगाता रहा।

अंत में उसने ही अपने मोबाइल से 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद यूपी-100 की टीम, सीओ योगेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आननफानन घायल को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

मिश्रा खेड़ा गांव में तनाव
खैराबाद में हुए गोलीकांड में जहां घायल शत्रोहन रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रा खेड़ा का निवासी है। वहीं हमलवार असलम, रसूल व रहमत भी मिश्रा खेड़ा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण, गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है, पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें