बाइक की टक्कर से पिता-पुत्र जख्मी
रेउसा (सीतापुर)। रेउसा इलाके में भिठोली तिराहे के पास एक बाइक सवार ने शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया।
बिसवां के ग्राम बख्तपुर पोस्ट बोहरा निवासी रामदत्त (45) पुत्र स्वामी दयाल, राजकुमार (20) पुत्र रामदत्त शनिवार को तंबौर के मुगलापुर में एक शादी में शामिल होने गए थे। मुगलापुर से दोनों घर लौट रहे थे तभी रेउसा की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार ने भिठौली तिराहे के पास जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रामदत्त व उसका बेटा राजकुमार जख्मी हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को सीएचसी रेउसा पहुंचाया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार वाहन समेत भाग निकला।