फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बालिका को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव में शनिवार शाम खेत में धान की बाली बीनने गई बालिका को सांप ने डस लिया। जानकारी पाकर परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

खैराबाद के दतेली निवासी राम खेलावन की बेटी कोमल (9) तालगांव के रामा लखना इमलिया निवासी अपने नाना जगदीश के यहां पर रह रही थी। शनिवार शाम वह खेत में धान की बाली बीनने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर एक सांप ने डस लिया। इस पर उसने परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। यह देख परिवारीजन बालिका को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कोमल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें