फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार ने डॉक्टर से की मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीमारदार ने डॉक्टर से की मारपीट, हंगामा
विज्ञापन


सीतापुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज को लेकर आए तीमारदार और डॉक्टर आपस में भिड़ गए। बात बढ़ने पर तीमारदार ने डॉक्टर की पिटाई कर दी।

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और तीमारदार को कोतवाली ले आई। हालांकि तीमारदार ने डॉक्टर से माफी मांग ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया था। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के कारण अस्पताल की ओपीडी प्रभावित रहीं।

जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. पकंज अवस्थी मंगलवार को इमरजेंसी में बैठे थे। इसी दौरान शहर के मोहल्ला बट्सगंज निवासी नसीमुद्दीन अपनी मां सूफिया को लेकर इमरजेंसी पहुंच गया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टर ने बताया कि वे इमरजेंसी के गंभीर रोगियों को ही देख रहे हैं, जिसके चलते सूफिया को नहीं देख सकते हैं। डॉक्टर ने नसीमुद्दीन को ओपीडी में मरीज को दिखाने की सलाह दी।

इस पर नसीमुद्दीन भड़क गया और डॉक्टर से मारपीट करने लगा। डॉक्टर पर हमले की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।

वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस नसीमुद्दीन को पकड़कर कोतवाली ले गई।

यहां पर डॉक्टर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नसीमुद्दीन के खिलाफ तहरीर दी। यह देख नसीमुद्दीन व उसके परिवार के सदस्य माफी मांगने लगे। जिसको देख डॉक्टर ने नरमी दिखाते हुए तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि कि इमरजेंसी में गंभीर रोगी को ही देखा जाता है, ऐसे में ओपीडी के मरीज को न देखना उनकी मजबूरी थी, लेकिन नसीमुद्दीन बेवजह ही भड़क गया। उधर इस हंगामे की वजह से जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें