फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में नकबजनी से हड़कंप, एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों में नकब लगा दिया और भीतर घुसकर जेवर, नकदी, बर्तन सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बैजली मजरा कसावां गांव निवासी जन्नू ने बताया कि रात को चोरों ने उसके घर नकब लगा दिया। इसके बाद उन्होंने जेवर, नकदी, बर्तन सहित करीब 50 हजार का माल पार कर दिया। इसके अलावा क्षेत्र के ही चंदीपुरवा गांव के विश्वनाथ के घर में भी रात को चोरों ने नकब लगा दिया।

यहां से चोरों ने 10 हजार की नकदी, जेवर आदि लगभग 50 हजार का माल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर सुबह पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


तीन दुकानों से नकब लगा पार किया माल
रेउसा (सीतापुर)। कस्बे की तीन दुकानों में शुक्रवार की रात चोरों ने नकब लगाकर करीब दो लाख 30 का माल पार कर दिया। रेउसा निवासी अरविंद सोनी की दुकान मेें नकब लगाकर चोरों ने 20 हजार की नगदी, डेढ़ किलो चांदी, 13 ग्राम सोना आदि डेढ़ लाख का माल चोरी हो गया।

इसके अलावा मीतू सिंह के मेडिकल स्टोर से नगदी समेत 50 हजार की चोरी हो गई। जहीर की इलेक्ट्रानिक दुकान से सोलर पैनल, पंखा, बैट्रा, नगदी समेत करीब 30 हजार का माल चोरों ने पार कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें