फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रेउसा व एक सिपाही भी हुए जख्मी
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बदमाशों के एक गैंग की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि उसके दो साथी भाग गए।

पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश पर सीतापुर समेत लखनऊ, बहराइच आदि जिलों में करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


रविवार की रात एसपी आनंद कुलकर्णी ने एक सूचना पर रेउसा थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज व सकरन थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिरोही को छापेमारी के निर्देश दिए। इस पर दोनों थानाध्यक्षों ने पुलिस टीमों के साथ रेउसा क्षेत्र के ग्राम अम्लोरा के निकट छापेमारी की।

पुलिस टीम वहां मौजूद बदमाशों की घेराबंदी कर ही रहे थे। इसी बीच झाड़ियों में छिपे बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे घेराबंदी कर रही पुलिस टीम में अफरातफरी मच गई। जिसकी वजह से रेउसा थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज व सिपाही शिवेंद्र सिंह चोटिल हो गए।

हालांकि पुलिस टीम ने कुछ ही पल में मोर्चा संभाल लिया और जवाबी फायरिंग की। इससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह चीखकर गिर पड़ा। इसी बीच उसके दो साथी निकल भागे। पुलिस ने घायल पड़े बदमाश को आननफानन रेउसा सीएचसी पहुंचाया।

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पकड़ में आए बदमाश की पहचान रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरवा निवासी अनीस के रूप में हुई है। हाल ही में अनीस के गैंग ने बहराइच जिले के रुपईडिहा थाना क्षेत्र में डकैती की एक वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


मौके से दो तमंचा मय कारतूस के बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, विस्फोटक अधिनियम आदि शामिल हैं। उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें