फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिषारण्य ड्यूटी पर जा रहा आरक्षी सड़क हादसे में जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रहा सिपाही हादसे में जख्मी
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगी ड्यूटी पर बाइक से जा रहा रामपुर कलां थाने का आरक्षी शनिवार रात सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर वनरोज से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सिधौली लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर कलां थाने में तैनात आरक्षी बुद्धिराम (43) शनिवार रात बाइक से अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नैमिषारण्य ड्यूटी पर जा रहा था। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर संदना के पास अचानक आरक्षी की बाइक के सामने सड़क पर वनरोज आ गया, जिससे टकराकर वह चोटिल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां सिर में लगी गंभीर चोट देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें