फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति के साथ जाने से किया मना तो पति ने काट ली पत्नी की नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ जाने से मना किया तो पत्नी की काटी नाक
विज्ञापन

थानगांव का मामला, दो माह से मायके में रह रही थी नैमी

थानगांव। पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो पति ने मुंह से उसकी नाक काट ली। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। घायल का सीएचसी रेउसा में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला थाना थानगांव इलाके का है।
विज्ञापन

रामभरोसे निवासी टपरा पासिनपुरवा थाना रामपुर मथुरा की शादी नौ साल पहले थानगांव इलाके के राजापुर इसरौली निवासी नैमी (35) के साथ हुई थी। दोनों के मुकेश (5) व राकेश (3) पुत्र भी हैं। करीब दो माह पहले नैमी अपने मायके राजापुर इसरौली थाना थानगांव आई थी। गुरुवार को उसका पति रामभरोसेे उसे विदा कराने आया था। रात भर ससुराल में रुकने के बाद सुबह उसने नैमी से साथ में चलने को कहा, लेकिन नैमी ने जाने से मना कर दिया। मनुहार करने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो पति ने मुंह से नाक काट डाली। जिस पर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने रामभरोसे को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस से पति की लिखित शिकायत की है। महिला का सीएचसी रेउसा में इलाज कराया जा रहा है। एसओ का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें