फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के डर से तीन घंटे तक नाले में चलाई गई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बवाल के डर से तीन घंटे जेसीबी से तलाशा गया शव
नहीं मिला शव, पकड़ में आया नाले में शव फेंकने वाला

अमर उजाला ब्यरो
मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के पास झब्बू का नाला में एक व्यक्ति ने खून से सनी एक बोरी को नाले में फेंक दिया। इससे हड़कंप मच गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। अंदेशा जताया गया कि युवक ने नाले में किसी मानव का शव फेंका गया है, जिससे बवाल भी हो सकता है। मौके पर एक समुदाय विशेष के लोगों की सैकडों की संख्या में भीड़ एकजुट हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जेसीबी मंगवाकर तीन घंटे नाले की सफाई कराई गई लेकिन अंत में नाले से शव बरामद नहीं हो सका है। हालांकि नाले में खून से सनी बोरी फेंकने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ करने पर खुलासा हुआ है कि नाले में एक बंदर के बच्चे का शव फेंका गया है।
विज्ञापन

एसएचओ नागफनी ने बताया कि पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बंगला गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बारादरी मोहल्ले से गुजर रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे खून से सनी बोरी दी और बताया कि उसमें बंदर के बच्चे का शव है। शव को मोहल्ले से दूर ले जाकर फेंकने के लिए कहा, इसके बदले में 20 रुपये भी दिए। उसने बोरी खोलकर देखा तो उसमें बंदर के बच्चे का ही शव था। इसके बाद वह झब्बू के नाले के पास पहुंचा तो बोरी को नाले में फेंक दिया। नाले के पास ही मस्जिद है, उस समय रोजा इफ्तारी का वक्त था। कुछ लोगों ने युवक को नाले में बोरी फेंकते देखा तो शोर मचा दिया और उसे पकड़ लिया। अंदेशा जताया गया कि नाले में किसी बच्चे का शव फेंका गया है। इसके बाद मौके पर सैकडों लोगों की भीड़ एकजुट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ नागफनी ने बताया कि किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इसलिए जेसीबी मंगवाकर नाले में फेंके गए शव की तलाश की गई। तीन घंटे तक नाले की सफाई की गई लेकिन शव बरामद नहीं हो सका, हालांकि बोरी को बरामद कर लिया गया है। अंदेशा है कि बंदर के बच्चे का शव आगे बह गया। बहरहाल, तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब नाले से शव बरामद नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवक के परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें